प्रतिभाओं को लैपटॉप देकर किया सम्मानित
राहुवासगांव में राजकीय बालिका उप्रावि में प्रतिभाओं को लैपटॉप दे कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शर्मा, सरपंच दिनेश महावर ने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है। बालिका शिक्षा को बढावा देवे उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही विकास का मार्ग खुलता है। इस अवसर राज्य स्तर पर मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को लैपटॉप दे कर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने प्रतिवेदन पेश किया।
लालसोट. राहुवासमें आयोजित लैपटाप वितरण समारोह