- Hindi News
- शिक्षक संघ की बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन पर चर्चा
शिक्षक संघ की बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन पर चर्चा
लक्ष्मणगढ़| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) की बैठक गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में उपशाखा अध्यक्ष नेमीचंद महला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक मेंं रविवार को श्रीगंगानगर में होने वाले शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में शामिल होने के लिए संगठन से जुड़े शिक्षक शनिवार रात 10 बजे बसों द्वारा श्रीगंगानगर जाएंगे। बैठक में शिशुपाल सिंह, देवीसिंह, महेश रॉयल, नत्थूसिंह, महेंद्र धायल, मदनलाल बंशीवाल, महावीर नेहरा, प्रहलाद जांगिड़, प्रहलाद ढाक सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।