पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्म के नाम पर लोन लेकर बैंक के 40 लाख रुपए हड़पे

फर्म के नाम पर लोन लेकर बैंक के 40 लाख रुपए हड़पे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। इंडियन ओवरसीज बैंक ने लक्ष्मणगढ़ निवासी दो युवकों पर लोन के 40 लाख रुपए हड़पने का मुकदमा उद्योग नगर पुलिस थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधक हरफुल सिंह ने रिपोर्ट दी है कि रीको पलसाना में जी1/75 के मालिक रतन काटेज और राकेश कुमार ने फर्म के नाम पर लोन लिया था, बैंक द्वारा कई बार तकाजा करने के बाद भी नहीं चुकाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पांच लाख की चोरी का मुकदमा दर्ज : न्यू हाउसिंग बोर्ड में सूने मकान से चोर करीब पांच लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने ढ़ाई लाख रुपए नकदी सहित करीब इतनी ही कीमत के आभूषण चुराकर लिए। पुलिस के मुताबिक खींवासर निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है कि चोर 2.60 लाख रुपए नकद, 13 सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी, पांच कांटे सहित अन्य सोने-चांदी के सामान ले गए।