- Hindi News
- अध्यापिका मंच की बैठक में हुई प्रतियोगिताएं
अध्यापिका मंच की बैठक में हुई प्रतियोगिताएं
लक्ष्मणगढ़. अध्यापिकामंच की बैठक खंड संदर्भ केंद्र एसएसए लक्ष्मणगढ़ में आयोजित की गई। मंच की संयोजिका विमला महरिया ने बताया कि बैठक में ब्लॉक सीएमओ डॉ. शीशराम चौधरी ने अध्यापिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ताराचंद कुल्हरी, एडिशनल बीईईओ बिरजूसिंह बाटड़, प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार, मामराज सिंह, सुनील सिंह महावीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर अध्यापिकाओं के लिए एकल गीत, चित्रकला, सामूहिक गान प्रतियोगिता के अलावा बेटी बचाओं पर भी व्याख्यान हुआ।