- Hindi News
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कस्वां प्रथम
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कस्वां प्रथम
लक्ष्मणगढ़. भगवानदासतोदी पीजी कॉलेज में पिछले सप्ताह हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दयाराम कस्वां प्रथम रहा। प्राचार्य डॉ. नगेंद्रसिंह नाथावत ने बताया कि प्रतियोगिता संयोजक डॉ. रोहिताश्व कुमावत के निर्देशन में हुई अंतर संकाय प्रतियोगिता में 151 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुरेंद्र आलड़िया द्वितीय उम्मेद कुमार तृतीय रहा। इधर, एक्सीलेंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। संस्थान के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने बताया कि गोयनका पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में तीन दर्जन शिक्षण संस्थाओं के 980 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
प्रबोधकसंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़.प्रबोधकसंघ नेा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में परीवीक्षाकाल का पूर्ण वेतन देने, नियुक्ति से पूर्व की अवधि को सेवाकाल में जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने आदि मांगें की गई।