पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैरिया चुने गए सैनी समाज के नए अध्यक्ष

भैरिया चुने गए सैनी समाज के नए अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़. भगवानदत्त भैरिया सैनी समाज के नए अध्यक्ष चुने गए।सैनी समाज के चुनाव अधिकारी सज्जन बबेरवाल डॉ. अरूण राकसिया ने बताया कि रविवार रात्रि स्थानीय सैनी बालाजी मंदिर परिसर में समाज के द्विवार्षिक चुनावों में एडवोकेट सज्जन सतरावला मंत्री झाबरमल सिंगोदिया कोषाध्यक्ष चुने गए।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंगोदिया ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष बनवारी पापटवाण,महावीरप्रसाद गौड़,पूर्णमल राकसिया,भोलाराम टाक,महेन्द्र चूनवाल, एडवोकेट सत्यनारायण चूनवाल,रामगोपाल चूनवाल मौजूद रहे।

बसपाकी मासिक बैठक

लक्ष्मणगढ़.बहुजनसमाज पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय चेतना कॉम्पलेक्स में जिला महासचिव मुकेश राड एवं सुगनचंद दईया की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक आगामी पंचायतराज चुनावों को लेकर चर्चा की

ग्रामसेवकसंघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

खंडेला.राजस्थानग्रामसेवक संघ उपशाखा खंडेला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौधरी मंत्री हरेंद्र का जला के नेतृत्व में ब्लॉक के ग्रामसेवकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में 12 व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण नहीं होने पर दो अक्टूबर को जयपुर में उद्योग मैदान में महात्मा गांधी सर्किल इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान, जवाहरलाल नेहरू मार्ग तक पैदल मार्च कर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शासन का ध्यानाकर्षण करेंगे। 7 से 10 अक्टूबर तक चार दिन का सामूहिक अवकाश लेना तथा 12 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर बैठकें कर आगामी रणनीति बनाएंगे।