पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में रैली निकाल स्वच्छता का संदेश िदया

जिलेभर में रैली निकाल स्वच्छता का संदेश िदया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावड़ी

दांतारामगढ़ . राउमाविकरड़ में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, स्काउट गाइड ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया वहीं छात्र-छात्राओं ने तेजा जी मंदिर में सफाई अभियान चलाया दूसरी और पंचायत मेई में स्वच्छता अभियान चलाया गया

नीमकाथाना.महावामें राजकीय सीसै स्कूल के छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान में रैली निकाली। यात्रा में शामिल होकर छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता रखने के लिए लोगों को जागृत करने का प्रयास किया।

लक्ष्मणगढ़.स्वच्छताजागरूकता सप्ताह अभियान के अंतर्गत जिला प्रमुख रीटा सिंह ने सोमवार को निकटवर्ती घस्सु माधोपुरा में अभियान का शुभारंभ किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख ने छात्र छात्राओं,ग्रामीणों एवं बीज विधायन केन्द्र के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

बावड़ी.बावड़ीग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के तहत सोमवार को सुबह जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों राबाउप्रावि की बालिकाओं द्वारा ग्राम बावड़ी में जागरूकता रैल निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। रींगस.कस्बेकी सरकारी विद्यालयों में सोमवार को निर्मल भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। राउप्रावि बीसांवाली तन जैतूसर के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विद्यार्थियों शिक्षकों ने साथ मिलकर सफाई कार्य किया, इसके बाद आमजन को जागरूक करने के लिए रैली निकालकर साफ-सफाई की प्रेरणा दी

श्रीमाधोपुर.स्वच्छताजागरूकता सप्ताह के तहत रामावि भारणी के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। ग्राम सेवक कुंदनसिंह ने बताया कि रैली को सरपंच छोटी देवी तथा उप सरपंच राजेन्द्र सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।