ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हादसे में युवक की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान हुआ विवाद
फागलवा-सेवाके बीच पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात करीब 1.30 बजे हुआ था। हादसे में गंभीर घायल युवक सिहोट बड़ी भाखरों की ढाणी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू को एसके अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई भंवरलाल ने रिपोर्ट दी है कि राजू बाइक से गांव जा रहा था। इसी दौरान फागलवा से आगे धर्मकांटे के पास पीछे से रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
श्मशानभूमि को लेकर था विवाद
भाखरोंकी ढाणी में दलित युवक का अंतिम संस्कार श्मशान भूमि के विवाद के चलते नहीं कई देर तक नहीं हो पाया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर मामले को शांत कराया और अंतिम संस्कार करवाया। राजू के अंतिम संस्कार पर समाज के लोगों ने भाखरों की ढाणी स्थित श्मशान भूमि में करने की बात कही। लकड़ी डालने गए तो पड़ोसियों ने विरोध किया कि यह आपका श्मशान नहीं है, आपका फतेहसिंह की ढाणी में है।
सूचना पर नायब तहसीलदार मंगल चंद खरेसीया पुलिस उपाधिक्षक सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर लक्ष्मणगढ़ सीआई राजेश कुमार नेछवा थानाधिकारी संजय पुनिया भी पुलिस जाब्ते को लेकर मौके पर रहे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन भाईयों में मझला राजू मिलनसार था। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता था। मृतक राजू के दो पुत्र एक पुत्री है।
नेछवा. विवाद के चलते मौके पर पहुंचे पुिलस अिधकारी समझाइश करते हुए।