पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 111 करोड़ रु. का बजट पारित किया पालिका ने

111 करोड़ रु. का बजट पारित किया पालिका ने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को नगरपालिका की बजट बैठक में 111 करोड़ रुपए के बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बजट बैठक का विपक्षी भाजपा निर्दलीय पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया।

दोपहर बाद तीन बजे पालिका अध्यक्ष चांदनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही निर्दलीय पार्षद अर्चना पुरोहित, भाजपा के संपत चेजारा दिनेश सोनी आदि ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष चांदनी शर्मा ईओ से सवाल जवाब किए। विपक्षी पार्षदों ने भामाशाह द्वारा नवनिर्मित बस स्टैंड से संबंधित औपचारिकताएं पूरी क्यों नहीं की गई।

ईओ शिवभगवान ने बताया कि भामाशाह परिवार द्वारा बस स्टैंड परिसर हैंडओवर करने के बाद पालिका इसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड नियुक्त करेगी। अन्य औपचारिकाताएं भी पूरी कर ली जाएंगी। सत्तादल कांग्रेस के पार्षद संजीव, सद्दाम शबाना सैयद भी पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आप पूरे नगर की जिम्मेदारी लेकर अपने अपने वार्ड की बात करें। निर्दलीय अर्चना पुरोहित ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए बैठक के बहिष्कार की घोषणा की तो उनके साथ भाजपा सहित सभी 13 पार्षद सदन से बाहर गए। शेष 13 पार्षदों की उपस्थिति में बजट पारित किया। अध्यक्ष चांदनी शर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव रोशनी, सफाई एवं विकास कार्य हो रहे हैं।

पालिका की बजट बैठक में सवाल जवाब करती विपक्षी पार्षद अर्चना पुरोहित।

पुराने प्रस्तावों को शामिल किया इस बैठक में

बैठकमें कई प्रस्ताव ऐसे भी थे जो पिछले साल भी रखे थे, लेकिन क्रियान्विति नहीं हुई। इनमें 90 करोड़ रुपए सीवरेज प्रोजेक्ट पालिका कार्यालय के पर 40 लाख की लागत का सभागार बनाने का प्रस्ताव है। ये दोनों प्रस्ताव पिछले बजट में भी थे। 3 करोड़ की नई तथा एक करोड़ रुपए सड़क मरम्मत के लिए, प्रकाश व्यवस्था के लिए 40 लाख का बजट में प्रावधान किया है। गृहकर, विज्ञापन अन्य स्त्रोत ढूंढ़ने पर भी सहमति बनी। पार्षद संजीव भानुका कंचन सैनी ने बस स्टैंड बनाने वाले भामाशाह को सम्मानित करने का सुझाव दिया।

लक्ष्मणगढ़. पालिका की बजट बैठक का बहिष्कार कर कार्यालय के बाहर आते भाजपा निर्दलीय पार्षद।

खबरें और भी हैं...