- Hindi News
- एशियन गेम्स में शेखावाटी से सोने की उम्मीद
एशियन गेम्स में शेखावाटी से सोने की उम्मीद
अंतरराष्ट्रीयस्तर पर परचम लहराने वाले शेखावाटी के खिलाड़ी अब एशियन गेम्स में सफलता के झंडे गाड़ने को तैयार हैं। एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल में शामिल राजस्थान के 14 में से 6 खिलाड़ी शेखावाटी के हैं। डिस्कस थ्रोअर में कृष्णा पूनिया नौकायन में बजरंग ताखर से देश को पदक की उम्मीद है। इसी तरह हाल ही में स्पेन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल हुए महावीर सिंह शेखावत ओमप्रकाश चौधरी से भी निशानेबाजी में पदक की उम्मीद की जा रही है। सीकर जिले के पुरोहित का बास के सागरमल धायल भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के साथ बतौर कोच एशियाड में शामिल होंगे।
>फ्री पिस्टल इवेंट में निशाना साधेंगे।
>कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर पदक जीत चुके हैं।
(सेना में कार्यरत ओमप्रकाश चौधरी लक्ष्मणगढ़ के नरोदड़ा गांव के रहने वाले हैं)
>.22 स्टैंडर्ड पिस्टल में निशाना साधेंगे
>इसी माह स्पेन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं
>2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सेंटर फायर पिस्टल में स्वर्ण जीता
(कासली के महावीर सिंह शेखावत जयपुर में बच्चों को निशानेबाजी के गुर सिखा रहे हैं)
ओमप्रकाश-महावीर सिंह
>नेशनल स्तर पर कई मुकाबलों में पदक जीते हैं
>एशियाड में पहली बार ही भाग लेंगे
(शेखावत नवलगढ़ तहसील के झाझड़ के रहने वाले हैं, हैदराबाद सेना में कार्यरत है)
रूपेंद्र सिंह शेखावत
नेशनल स्तर रोइंग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन रहा है
एशियाड में पहली बार भाग ले रहे हैं।
(मूलत: झुंझनू चिड़ावा के रहने वाले हैं, हैदराबाद आर्मी में हैं)
ओमप्रकाश
>पिछले एशियाड में स्वर्ण 2006 में कांस्य पदक जीता
>2008 के बीजिंग ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया
>एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके हैं। (मगनपुरा निवासी ताखर सेना में कार्यरत हैं)
बजरंग ताखर
>2010 के दिल्ली कॉमनवैल्थ में स्वर्ण जीत रचा था इतिहास
>2006 2010 में हुए एशियाड में कांस्य पदक जीते
>2008 2012 के ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं।
(चूरू जिले से है)
कृष्णा पूनिया