- Hindi News
- किसानों में बिजली लाइन डालने को लेकर आक्रोश
किसानों में बिजली लाइन डालने को लेकर आक्रोश
किसानों में बिजली लाइन डालने को लेकर आक्रोश
सीकर.भढाढ़रके किसानों ने खेतों से होकर जबरन बिजली लाइन डालने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।
किसान सरजीत, कजोड़मल भागीरथ सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ से भढाढ़र पॉवर ग्रिड तक 400 केवी की बिजली लाइन डालने के लिए धोद तहसीलदार पटवारी शुक्रवार को पुलिस जाब्ता लेकर उनके खेतों से बिना सूचना के ही बिजली पोल रोपने गए। जबकि छह साल पहले लाइन का मार्ग दूसरी साइड से तय किया हुआ था। विरोध करने पर परिवार के लोगों को डरा धमकाया गया। इधर, मामले में तहसीलदार राकेश कुमार का कहना है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गए थे। बिजली लाइन डालने के आरोप गलत हैं।