पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद की पुण्यतिथि आज

शहीद की पुण्यतिथि आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद की पुण्यतिथि आज

नीमकाथाना.संसदशहीद जेपी यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा होगी। उनके स्मारक पर परिवार के लोग, प्रबुद्धजन अतिथि पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देंगे। समिति द्वारा उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शुक्रवार को शहीद स्मारक के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

\\\"दीवर्माज\\\' हवेली का उद्‌घाटन कल

नवलगढ़.गंगादेवीहजारीलाल वर्मा (घोड़ेला) कल्चरल एंड एज्युकेशन ट्रस्ट की ओर से स्व. हजारीलाल वर्मा (घोड़ेला) की स्मृति बनाए \\\"दी वर्माज\\\' हवेली के उद्‌घाटन समारोह में कई मंत्री आएंगे। ट्रस्टी दिनेश वर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को शाम चार बजे होने वाले कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सुरेंद्र गोयल, चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक, राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, संतोष अहलावत, विधायक नरेंद्र कुमार, उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी, सीकर विधायक रतन जलधारी, विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व मंत्री ब्रह्मदेव कुमावत पूर्व विधायक हरीश कुमावत सहित कई उच्च अधिकारी आएंगे।

कलशयात्रा के साथ गायत्री यज्ञ शुरू

सीकर.गायत्रीपरिवार ट्रस्ट सीकर की ओर से पालवास रोड पर शुक्रवार को गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमित्रा पारीक ने बताया कि 13 14 दिसंबर को गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

अवैधनिर्माण पर कार्रवाई की मांग

सीकर.नगरपरिषद को अवैध निर्माण पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के मामले को लेकर स्वायत शासन विभाग के क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन भेजा गया। शास्त्री नगर निवासी पप्पू चौधरी ने ज्ञापन में परिषद की ओर से सीज की गई निर्माणाधीन बिल्डिंगों में फिर से काम शुरू करने के मामले से भी अवगत करवाया गया। इधर, नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में डाक विभाग के रिटायर्ड अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की एक महिला अधिकारी पर आरोप लगाए हैं कि वह अपने मकान के बाहर सार्वजनिक नाली पर चबूतरे मकान की सीढिय़ों का निर्माण कर रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है।

सट्‌टालगाते नौ को पकड़ा

सीकर.कल्याणसर्किल के नजदीक सट्टा लगाने पर नौ लोगों