- Hindi News
- आवासीय क्षेत्रों से मोबाइल टॉवर हटाने की मांग
आवासीय क्षेत्रों से मोबाइल टॉवर हटाने की मांग
लक्ष्मणगढ़. कस्बेके वार्ड 16, 22 23 के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वार्ड के आवासीय इलाकों में लगे मोबाइल टावरों को हटाने की मांग की है। वार्ड के सुनील पारीक, सत्यनारायण सैनी जयप्रकाश सोनी की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि इन टावरों की वजह से मोहल्ले में कैंसर के रोगियों की तादाद बढ़ रही है तथा अब तक चार लोगों की कैंसर की वजह से मौत हो चुकी है। वार्डवासियों ने शीघ्र ही मोबाइल टावर हटाने की मांग की है।
खो-खोप्रतियोगिता आज से
नीमकाथाना.राजस्थानयूनिवर्सिटी की अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला वर्ग प्रतियोगिता बुधवार से अरावली पीजी कॉलेज में होगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद उत्तर क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सचिव प्रो.बीएस राठौड़ करेंगे। अरावली शिक्षण संस्थान के चेयरमैन इंजीनियर कैलाश रोहिलाण, एसडीएम रणसिंह, डीवाईएसपी शिवलाल बैरवा विशिष्ट अतिथि होंगे। राजस्थान यूनिवर्सिटी की 50 कालेजों की टीमें शामिल होंगे।