प्रतिभा सम्मान समारोह आज
श्रीमाधोपुर. श्रीविजयराम दास सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह गढ़भोपजी के राउमावि में सुबह 10 बजे से होगा। प्रवक्ता तारा चन्द मीणा ने बताया कि श्रीमाधोपुर खंडेला संभाग के शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद बहादुरी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा जिले के राजकीय स्कूलों के 10वीं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यािर्थयों को सम्मानित किया जाएगा। मीणा ने बताया कि समारोह में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा, खंडेला विधायक बंशीधर बाजिया मौजूद रहेंगे।
गणेशशंकर विद्यार्थी को याद किया
लक्ष्मणगढ़.महानस्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक गणेश शंकर विद्यार्थी को उनकी जयंती पर मंगलवार को स्थानीय श्री शारदा सदन पुस्तकालय में श्रद्धांजलि दी गई। ओमप्रकाश भारती ने बताया कि वक्ताओं ने स्व. विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।