- Hindi News
- 70 फीसदी स्कूलों के विद्यार्थी गणित अंग्रेजी में फेल
70 फीसदी स्कूलों के विद्यार्थी गणित अंग्रेजी में फेल
संबलनअभियान में सरकारी स्कूलों के बच्चों का लेवल बेहद कमजोर मिला। 160 अधिकारियों ने दो दिन तक 320 स्कूलों की जांच की। इनमें से 70 फीसदी स्कूलों के बच्चे गणित, हिंदी, अंग्रेजी में फेल हो गए। हिंदी की किताब भी नहीं पढ़ पाए।
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद उपायुक्त नीतू बारुवाल ने सिहोट छोटी यूपीएस का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें बच्चे औसत मिले। डीईईओ गायत्री प्रजापत ने पीएस कालिया का जोहड़ा का निरीक्षण किया। शैक्षणिक स्तर कमजोर मिला। यहां प्रार्थना भी नहीं होती। दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण रिपोर्ट एक-दो दिन में तैयार होने के बाद जयपुर भेजी जाएगी। जहां पर कमजोर रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।
लक्ष्मणगढ़. दूसरों के लिए प्रेरणा सिंगोदड़ी का यह स्कूल।
श्रीमाधोपुर. विद्यार्थी नहीं लिख पाया विद्यालय शब्द।
हैरानी : स्टूडेंट्स विद्यालय शब्द ही नहीं लिख पाए
...और यहां अच्छी पहल
प्राइवेट स्कूल की तरह हर बच्चे की बनती हैं पर्सनल फाइल
लक्ष्मणगढ़.सिंगोदड़ीके राजकीय मिडिल स्कूल में पढ़ाई का सिस्टम थोड़ा अलग है। प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर हर बच्चे की पर्सनल फाइल तैयार होती है। गांव के स्कूल जाने योग्य 53 बच्चों में से 41 इसी स्कूल में पढ़ते हैं। सीबीएसई की तर्ज पर सीसीई पैटर्न पर पढ़ाई होती है। शिक्षक प्रत्येक विषय के लिए साप्ताहिक पाठ योजना बनाकर पढ़ाते हैं। 15 दिन से इसका मूल्यांकन होता है। बच्चा कमजोर है विशेष ध्यान दिया जाता है। हर महीने पैरेंट्स टीचर मीट भी होती है। बीईओ ने रिछपाल सिंह मील ने तारीफ की।
नौकरी करनी है तो काम करना पड़ेगा : रैवासा.बालिका उप्रावि में कक्षा छह के बच्चों की कॉपी में एचएम की जांच रिपोर्ट नहीं होने के कारण एसएससी पिपराली अधिकारी पुष्पा भाकर ने प्रधानाध्यापिका शकुंतला यादव से मौके जवाब मांगा। प्रधानाध्यापिका स्पष्टीकरण नहीं दे पाई। भाकर ने कहा कि नौकरी करनी है तो स्कूल में शैक्षणिक माहौल बनाना होगा। श्रीमाधोपुर.डेरादूधास्कूल के विद्यार्थी ब्लैक बोर्ड पर विद्यालय शब्द ही नहीं लिख सके। आरटीई प्रभारी विजय गुप्ता ने निरीक्षण किया था। 31 के नामाकंन में से 19 विद्यार्थी उपस्थित मिले। पांच कक्षाएं एक ही क्लास रूम में चलती मिली।
उत्तरनहीं दे पाए 7 वीं क्लास के स्टूडेंट : रींगस.राजकीयउच्च प्राथमि