शिविर में किया 125 यूनिट रक्तदान
लक्ष्मणगढ़. फ्रेंड्सवेलफेयर सोसायटी द्वारा लगाए गए शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान किया। सोसायटी के निरेन मिश्रा रवि जैन ने बताया कि बैरागड़ा भवन में लगे वार्षिक रक्तदान शिविर में एसके अस्पताल सीकर के सत्येन्द्र कुड़ी, योगेश वर्मा एवं सीएचसी के जयप्रकाश शर्मा के निर्देशन में सोसायटी के सदस्यों सहित अनेक स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े 125 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, डीपीआर के रिटायर्ड निदेशक राजकुमार पारीक, ब्लॉक सीएमओ डॉ. रतन मोदी, भाजपा शहर अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, डॉ. प्रकाश मूंदड़ा, पवन गोयनका, प्रवासी उद्योगपति रामगोपाल माहेश्वरी आदि अतिथियों ने शिविर का शुभारंभ किया। ब्लॉक सीएमओ डॉ. रतन मोदी ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर सोसायटी के प्रभाष नारनोलिया, शशांक जोशी, मनीष मिश्रा, सुरेश दायमा, रवि शर्मा, राहुल हरितवाल, मयंक गोयनका, गुंजन जोशी आदि सोसायटी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।