पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक करेंगे जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव

शिक्षक करेंगे जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत जिला कमेटी सीकर के बैनर तले सोमवार को शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव करेंगे। रविवार को जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उपशाखा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। मंत्री विनोद पूनियां ने कहा कि स्कूलों का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसका संगठन विरोध करेगा। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 26 27 सितंबर को उपशाखा लक्ष्मणगढ़ में जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया। संयोजक श्रवण थालौड, रामचंद्र गढ़वाल, दानसिंह, शिशुपाल सिंह, सुमन भानुका आदि ने संबोधित किया