पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व शिक्षक के घर हुई वारदात

पूर्व शिक्षक के घर हुई वारदात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूने मकान से डेढ़ लाख के गहने कपड़े पार

भास्कर न्यूज | लक्ष्मणगढ़

केशरीनंदनहनुमान मंदिर के पास बुधवार रात चोरों ने बंद मकान में घुसकर सोने के दो कंगन, एक लॉकेट, बर्तन एवं कपड़ों सहित डेढ़ लाख रुपए का माल चुरा लिया। घटना के अनुसार पूर्व शिक्षक एवं भामाशाह हरप्यारी देवी का वार्ड 16 में केशरीनंदन हनुमान मंदिर के पास मकान है। बुधवार रात्रि को मकान सूना था। हरप्यारी देवी पास ही स्थित अपने भाई के परिवार के साथ रहती है। बुधवार रात चोरों ने छत के रास्ते से घुसकर कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखी अलमारी से सोने के दो कंगन, एक लॉकेट तथा बर्तन कपड़े चुरा लिए। घटना का पता गुरुवार सुबह लगा, जब हरप्यारी देवी के भाई का लड़का मकान को संभालने लिए आया। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। भतीजे दिनेश ने पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दी है।