- Hindi News
- बैठक में हुई स्नेह मिलन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में हुई स्नेह मिलन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में हुई स्नेह मिलन की तैयारियों पर चर्चा
सीकर.शेखावाटीफोटोग्राफर्स एसोसिएशन की बैठक में दीपावली स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक फोटोग्राफर मिट्ठूलाल टांक की अध्यक्षता में हुई। मुरारीलाल सोनी ने पंजीयन कराने की अपील की। इस अवसर पर नितेश पारमुवाल, कालु राम सैनी, सोहनलाल, सत्यनारायण सहित कई फोटोग्राफर्स मौजूद थे।
जाटमहासभा में चलेगा सदस्यता अभियान
सीकर.राजस्थानजाट महासभा सीकर की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। सभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश ओला ने बताया कि सदस्यता अभियान में युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही महाराजा सूरजमल की तस्वीर हर शिक्षण संस्थान में भेंट की जाएगी।
सीकरविकास मंच की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
सीकर.सीकरविकास मंच की ओर रविवार को पैराडाइज होटल में बैठक हुई। बैठक में सीकर शहर में व्याप्त समस्याओं पर चचा की गई। वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर में व्यापारियों के साथ की जा रही मनमानी के खिलाफ एजेंडा तैयार किया गया। बैठक में चंद्रभान गोयल, प्रदीप पारीक, कुलदीप रणवां सहित अनेक लोग मौजूद थे।
संगोष्ठीमें परंपरागत खेती अपनाने पर जोर दिया
लक्ष्मणगढ़.अग्रवालबैरागड़ा भवन में रविवार को किसान संगोष्ठी हुई। किसान सेवा केन्द्र के रतनलाल ढेवा एवं संजेश कुमार ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास हरिद्वार के एससी मलिक ने किसानों को पशुओं की उपयोगिता एवं नस्ल सुधार कर उन्हें कत्लखाने जाने से रोकने पर जोर दिया।
अनशनतीसरे दिन भी जारी रहा
खंडेला.नगरपालिकाके सामने नेहरू पार्क के बाहर लगी थड़ियों एवं बस स्टैंड से रेहड़ियों को हटाने के लिए अन्ना टीम एवं भारतीय क्रांतिकारी संगठन के बलवीरसिंह भारतीय तीसरे दिन भी अनशन पर रहे।