मिस फ्रेशर का आयोजन
सीकर. भारतीयगर्ल्स कॉलेज, लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को मिस फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फ्रेशर्स का चयन किया गया। बीएससी में अनिता रूलानिया, बीए वर्ग में मनीषा बुरड़क मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। चेयरमैन राजकुमार महला, निदेशक रामस्वरूप महला सचिव दीनदयाल पचार ने छात्राओं को बधाई दी।
कैंपसप्लेसमेंट शिविर कल
सीकर.प्रिंसपॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट शिविर लगाया जाएगा। चेयरमैन पीयूष सुंडा ने बताया कि शिविर में कम्प्यूकॉम कंपनी की ओर से एप्टीट्यूड टेस्ट एवं इंटरव्यू के आधार पर सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्र भाग ले सकेंगे।