पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई तकनीक को काम में लेकर करें अध्ययन : माहेश्वरी

नई तकनीक को काम में लेकर करें अध्ययन : माहेश्वरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएविद्यार्थियों के जीएमसीएम कोर्स का समापन बुधवार को हुआ। मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़ के वित्तीय प्रबंधक सीए केके माहेश्वरी ने कहा कि सीए छात्रों को सीकर में ही परीक्षा केंद्र ओरिएंटेशन कोर्स मिल रहा है। विद्यार्थी नई तकनीक को काम में लेकर अध्ययन करें। एसके कॉलेज प्राचार्य एचआर इसरान ने कहा कि विद्यार्थियों को वित्तीय अध्ययन के साथ ही प्रबंधकीय गुणवत्ता को भी विकसित करना चाहिए। कोर्स के संयोजक सीए सुनील मोर ने कोर्स के बारे में जानकारी दी। मोर ने बताया कि प्रथम बैच में 36 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। जिसमें छह राजस्थान सेे बाहर के थे। स्टूडेंट्स ने अनुभव भी बांटे। इस मौके पर सीए सुशील अग्रवाल, सीए विष्णु व्यास, सीए मनोज शर्मा, सीए संजय कुमावत, सीए राकेश रंगवानी, सीए रोहित जैन सीए देवकीनंदन गुप्ता आदि मौजूद थे।

सीकर. कार्यक्रम में मौजूद वक्ता।