पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर बनाई मानव शृंखला

मानवाधिकार दिवस पर बनाई मानव शृंखला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़. मानवाधिकारदिवस पर श्री रघुनाथ बालिका महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा के सानिध्य में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीसदन जोशी नीतू काबरा के निर्देशन में छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मोहिनी देवी गोयनका कॉलेज में व्याख्यानमाला हुई। कार्यक्रम अधिकारी रजनी जोशी सोनिया शुंगलु ने बताया कि प्राचार्य डॉ. वंदना भटनागर के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. ज्योति जांगिड़, एसपी ढाका मृत्युंजय खींची आदि ने मानवाधिकारों पर प्रकाश डाला। तोदी पीजी कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यानमाला हुई। संयोजक विनोद शर्मा मनोज शर्मा आदि ने मानवाधिकारों के वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. एनएस नाथावत ने मानवाधिकारों के संरक्षण की शपथ दिलाई। श्रीमाधोपुर.महात्मागांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो के तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष सुरेश कुमार ने मानवाधिकार उसके कर्तव्यों पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. वीके सैनी ने विचार व्यक्त किए। खंडेला.पंससभाकक्ष में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। तहसीलदार दयानंद रूयल ने अधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

लक्ष्मणगढ. श्रीरघुनाथ कॉलेज की छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला।