कॅरियर स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला
सीकर. राजकीयउमा स्कूल सबलपुरा गोयनका शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज लक्ष्मणगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कॅरियर स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष शुभकरण शर्मा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह नारसरा विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास समिति सचिव एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, शिवपाल नेहरा मुरारीलाल शर्मा थे। प्रधानाचार्य कुरड़ाराम मील, शारीरिक शिक्षक भंवरसिंह, नरेंद्रसिंह शेखावत डॉ. नीति राठौड़ ने प्रशिक्षण दिया।
पशुबांझपन निवारण शिविर लगा : चौधरीबीरमाराम थालोड़ राजकीय पशु चिकित्सालय फागलवा की ओर से श्री कृष्ण गोशाला समिति फागलवा में दो दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. जितेंद्र शर्मा, एलएसए जितेंद्रसिंह ने सेवा दी। गोशाला समिति के भींवाराम, सुभाष थालोड़, अशोक भाखर रामू आदि ने सहयोग किया।