गाय और धर्म दोनों को भूली भाजपा : गहलोत
सुजानगढ़. ग्रामकांधलसर में बुधवार को शिंभुराम ढाका की मूर्ति का अनावरण एवं किसान सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा गाय धर्म दोनों को भूल गई है, इसी कारण उसने गोशाला का अनुदान एवं धार्मिक यात्रा की योजना को बंद कर दिया।
लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में बदले की भावना से कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, गरीब एवं मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के अनुसार और सस्ता होना चाहिए।
गहलोतआज आएंगे : झुंझुनूं |पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को झुंझुनूं आएंगे। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि वे शुक्रवार को नरहड़ में मूर्ति का अनावरण किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुरुवार शाम सरदारशहर से रवाना होकर झुंझुनूं पहुंचेंगे।
यहां सर्किट हाऊस में रात्री विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे नरहड़ के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने कहा कि इससे अधिक शर्म की बात इस सरकार के लिए और अधिक कुछ हो नहीं सकती जेलों में हथियार जाते हैं तथा वहां कैदी भी सुरक्षित नहीं है।
मूंगफली खरीद केंद्र अब तक नहीं खोले : मेघवाल
पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि सरकार ने मूंगफली खरीद के लिए खरीद केंद्र अब तक नहीं खोले जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस के शासन में स्वीकृत काम अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे एक वर्ष में तहसील क्षेत्र में कहीं भी विकास कार्य नहीं करवाए गए। सम्मेलन को कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया।
मूर्ति का अनावरण
सम्मेलन से पूर्व अतिथियों ने रिमोट बटन दबाकर मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर भंवरलाल ढाका, पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा, राजूदेवी ढाका, श्रवणकुमार माचरा सहित ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता डूडी की बुजुर्ग माता आ