\"भाजपा राज में विकास नहीं\'
कांधलसर में मूर्ति अनावरण आज, गहलोत पायलट आएंगे
पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पंचायत चुनाव की रीति-नीति प्रदेश कांग्रेस कमेटी तय करेगी। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं की राय लेकर टिकटों का वितरण किया जाएगा। वे मंगलवार देर शाम को सालासर की सावरथिया सेवा सदन में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है।
सरकार के पास एक साल की उपलब्धियां गिनाने के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस सरकार में स्वीकृत सभी कार्यों विकास योजनाओं को भाजपा ने तहस-नहस कर दिया। इससे जनता में भी आक्रोश है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। चोरी, डेकैती गैंग रेप की घटनाए प्रदेश में आम बात हो चुकी है। पेंशन योजनाएं, निशुल्क दवा योजना सहित अन्य योजनाओं को बिगाड़ कर रख दिया है। कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता आज भी याद करती है।
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की चारों सीटें एनएसयूआई ने जीती। इससे पता लगता है कि युवाओं में क्रांतिकारी लहर आई है, जो कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रही है। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल, जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा, नवां पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, रविशंकर पुजारी आदि भी मौजूद थे। प्रेस वार्ता के बाद गहलोत ने सप|ीक सालासर मंदिर में धोक लगाई।