छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा
लक्ष्मणगढ़| तोदीकॉलेज में शनिवार को लगाए गए थैलीसीमिया जांच शिविर में 221 छात्राओं का रक्त परीक्षण कर स्वास्थ्य की जांच की गई। संयोजक मधु शर्मा ने बताया कि रेड रिबन सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में दुर्लभजी अस्पताल की मेडिकल टीम ने छात्राओं के रक्त के नमूने एकत्रित किए। शिविर में तोदी कॉलेज सहित नथमल तोदी बीएड कॉलेज, शेखावाटी बीएड कॉलेज के साथ अन्य छात्राएं भी शामिल हुई।