पं. उपाध्याय बजाज को याद किया
लक्ष्मणगढ़. जनसंघके संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय गांधीजी के पांचवें पुत्र स्व. जमनालाल बजाज की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जयप्रकाश सरावगी, राधेश्याम सैनी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री ललित पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लियाकत मणीयार, सुरेश बीबीपुरिया, सत्यनारायण सैनी, पार्षद अरुण सैन, दिनेश मारोठवाला, रमेश नाहरिया, सुभाष सुरेका, सुं्डाराम गहलोत, विश्वनाथ चिराणिया, हंसराज वेदी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार समग्र सेवा सद्िवचार संगठन की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती की अगुवाई में चौपड़ बजार में बोर्ड लेखन द्वारा दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।