- Hindi News
- भाजपाई बोले नए सदस्य तो बना देंगे, पहले बताओ जिला प्रमुख क्यों नहीं बना
भाजपाई बोले-नए सदस्य तो बना देंगे, पहले बताओ जिला प्रमुख क्यों नहीं बना
भाजपाकार्यालय में बुधवार को पार्टी के सदस्यता अभियान पर जिलास्तरीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने प्रत्येक बूथ से कम से कम दो सौ साधारण सदस्य बनाने की बात कही। इस पर बैठक में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सदस्य तो बना देंगे, लेकिन जनता हमसे स्पष्ट बहुमत के बाद भी जिला प्रमुख नहीं बनाने के बारे में पूछेगी, तो क्या जवाब देंगे? कई पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि बड़े नेताओं की लड़ाई में जिला प्रमुख का पद खोने का सवाल जनता उनसे पूछ रही है और वे कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। सदस्यता अभियान जिला संयोजक दिनेश गुप्ता ने सभी मंडलों पर गुरुवार शुक्रवार को बैठक आयोजित करने के लिए कहा।
गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को भाजपा मंडल मालाखेड़ा, बहादुरपुर, रामगढ़ गोविंदगढ़ और शुक्रवार को मांढ़ण, अलवर शहर, लक्ष्मणगढ़, कठूमर, खेरली, रैणी, राजगढ़ शहर, राजगढ़ देहात, थानागाजी, बानसूर, किशनगढ़बास, खैरथल, तिजारा शहर, तिजारा देहात तथा भिवाड़ी मंडल की बैठकें होंगी। इसके बाद जनसंघ संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।
बैठक में विधायक मंगलराम कोली, प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, जिला महामंत्री नरेश शर्मा, शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता, उम्मेदसिंह भाया, राजकुमार तीर्थानी, पंडित जलेसिंह, कपिल वैद्य, सुरेश यादव, इंद्रलाल अग्रवाल, देवेंद्र विजय, महेंद्र यादव, रामलाल वर्मा, हनुमान जाखड़, निरंजन लाल गुप्ता, रोहिताश सैनी, अजय मेठी, राजेंद्र जैन, रामेश्वर सैनी, जयप्रकाश यादव, डीडी शुक्ला, डॉ. अशोक पाठक, केजी खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
अलवर. बैठक में मौजूद विधायक कोली, जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी।