पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहलवान महावीर शर्मा का निधन

पहलवान महावीर शर्मा का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलवान महावीर शर्मा का निधन

लक्ष्मणगढ़.श्रीरघुनाथप्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य रहे सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर प्रसाद शर्मा गुरुजी का निधन हो गया। 80 वर्षीय गुरुजी कुछ अर्से से अस्वस्थ थे। अध्यापन के साथ कई अखाड़े एवं व्यायामशालाओं का संचालन कर युवाओं को जागरूक करने वाले शर्मा स्वयं भी पहलवान थे तथा कई सामाजिक शैक्षिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामावतार रूंथला, श्रीराम शर्मा, अमित बंसल, व्यवसायी रामोतार धाभाई, पवन सोनी, सुभाष जांगिड़, खांडल विप्र समाज के रामकिशोर मंगलहारा, प्रभुदयाल वैद्य सहित अनेक गणमान्यजन शिक्षाविद शामिल हुए।