पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरों के ऊपर से हाईटंेशन लाइन डालने का विरोध

घरों के ऊपर से हाईटंेशन लाइन डालने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भढाढ़र स्थित पावर ग्रिड रतनगढ़ ग्रिड को आपस में जोड़ने के लिए डाली जा रही हाईटेंशन लाइनो को आवासीय घरों के ऊपर से निकालने का कई स्थानों पर ग्रामीणों ने विरोध किया है।

सनवाली ग्राम के कई घरों के ऊपर से या बहुत ही नजदीक से होकर हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। गांव के पंकज शर्मा नौरंग जांगिड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बगड़ी से कंटेवा की तरफ लाइनें बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए आवासीय घरों के काफी नजदीक बड़े टावर घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें डाली जा रही हैं। ग्रामीणों ने रिहायशी इलाकों से इन्हें थोड़ा दूर रखने की मांग की तो ठेकेदार के लोगों ने जबरन घर में घुसकर छत के ऊपर से लाइनें जोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार ने घर के ऊपर से ही लाइनें डालने के आदेश का हवाला दिया। ग्रामीणों पीड़ित परिवार ने इस संबंध में कलेक्टर बिजली निगम के अधिकारियों को भी लिखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नौरंगलाल के मकान के एकदम नजदीक बड़े टावर का निर्माण किया गया है। इसके चलते उसका मकान करंट सर्किट के अंदर है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।