पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में गिरने से युवक की मौत

कुएं में गिरने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़. घस्सूगांव में कुएं में कूदने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीनवा जाटान निवासी रामस्वरूप पुत्र बनवारी जांगिड़ (20) कुछ समय से अपने ननिहाल घस्सू में रह रहा था। शनिवार को वह अपने नाना के साथ खेत में काम करवा रहा था कि खेत में कुएं में कूद गया। पुलिस ने उसका शव निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है। युवक ढाई साल से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी चल रहा था। मृतक के नाना सांवरमल की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बालककी गुमशुदगी दर्ज

लक्ष्मणगढ़.साढ़ेआठ साल पहले घर से निकले बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी रौनक जोशी ने रिपोर्ट दी है कि उसका नाबालिग भाई विमल उर्फ बंटी 20 मार्च 2006 को घर से निकल गया था। उसकी रिपोर्ट उसके पिता ने दी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने उसे बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।