पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल स्वावलंबन अभियान में दिए 11 लाख

जल स्वावलंबन अभियान में दिए 11 लाख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानस्टोन क्रेशर एसोसिएशन नीमकाथाना इकाई की मंगलवार को नीमकाथाना रोड पर बैठक हुई। बैठक में खान विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की अपील पर सदस्यों ने 11 लाख रुपए की सहयोग राशि दी।

एसोसिएशन के संजय यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे शुरू हुई बैठक में खनि अभियंता पीएस मीणा, सहायक खनि अभियंता अनिल गुप्ता, तहसीलदार सीमा खेतान, बीडीओ दयाचंद आर्य ने क्रेशर संचालकों को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस पर एसोसिएशन अध्यक्ष सुंदरमल सैनी ने सदस्यों से चर्चा कर 11 लाख रुपए का चेक अधिकारियों को सौंपा। बैठक में माइंस सोसायटी अध्यक्ष शीशराम गुर्जर, महेंद्र गोयल, बलबीर बढ़ाना, मुकेश कुमार, मनोज बढ़ाना, संजय यादव, छगन मोदी, दिलीप गोयल समेत दर्जनों क्रेशर संचालक और अधिकारी मौजूद रहे।

223 लाख के 84 काम होंगे

श्रीमाधोपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में योजना को लेकर भामाशाह को प्रेरित किया गया। बैठक के दौरान जिला परिषद नैना कंवर सहित अनेक भामाशाहों ने योजना के लिए सहयोग दिया। बैठक में एसडीएम ने योजना के संबंध में अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर तहसीलदार संजय अग्रवाल, विकास अधिकारी सीआर मीणा, तपीपल्या सरपंच राजेंद्र बाजिया, पंचायत समिति सदस्य रंजना सोनी, पंचायत प्रसार अधिकारी मुरारीलाल पारीक सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

पाटन. सहायता राशि का चेक अधिकारियों को सौंंपते एसोसिएशन के सदस्य

खबरें और भी हैं...