दिनदहाड़े घर में घुसे, लोगों ने पुलिस को सौंपा
लक्ष्मणगढ़| बंदमकान में दिनदहाड़े चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कचरा बीनने वाले जयपुर के सोनू प्रकाश को हिरासत में लिया है। दोपहर करीब 12 बजे कबूतरियां कुआं के पास दानवदलन वीर हनुमान मंदिर की गली में बंद पड़े मकान में दो युवक घुस गए। मंदिर महंत ने उन्हें देखकर अन्य लोगों को सूचित किया। होहल्ला सुनकर युवक छत के सहारे दूसरे मकान एवं मुख्य रास्ते पर खुलने वाली दुकानों की छत से नीचे कूद गए। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया एवं पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई।
युवकों को ले जाती पुलिस।