यालसर गांव में गोशाला के लिए भूमि पूजन 12 को
लक्ष्मणगढ़ | यालसरगांव में गोशाला के लिए भूमि पूजन शुक्रवार को होगा। आयोजकों के अनुसार गांव की गोगामेड़ी के पास गोचर भूमि में बनने वाली गोशाला का शिलान्यास समारोह शुक्रवार को सुबह सवा 11 बजे बुधगिरी मढ़ी के महंत दिनेशगिरी, बऊधाम के प्रयासनाथ महाराज डूडवा आश्रम के विश्वनाथ महाराज सहित अन्य साधु-संतों के सानिध्य में होगा। गोशाला का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।