पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोटासरा ने उठाया स्कूलों के एकीकरण का मामला

डोटासरा ने उठाया स्कूलों के एकीकरण का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. लक्ष्मणगढ़विधायक गोविंदसिंह डोटासरा ने बुधवार को विधानसभा में स्कूलों के एकीकरण का मामला उठाया। डोटासरा ने कहा कि एक किलोमीटर से बाहर के दायरे की स्कूलों को भी सरकार बंद कर रही है। बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा लक्ष्मणगढ़ इलाके में मीलों की ढाणी, सेवदड़ा, डूडवा, कलवा का बास, गढ़वालों की ढाणी सहित 165 स्कूल बंद किए गए हैं। बच्चों को पेड़ों के नीचे बिठाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित करे। विद्यार्थी मित्रों को वापस नौकरी पर ले और बंद किए गए स्कूलों को फिर से खोला जाए।