- Hindi News
- तत्काल ओपन टिकट का समय एक, यात्री परेशान
तत्काल ओपन टिकट का समय एक, यात्री परेशान
हालात
कस्बेके रेलवे स्टेशन पर रेलवे की तत्काल रिजर्वेशन एवं चालू टिकट के लिए एक ही समय तथा एक ही खिड़की होने की वजह से यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से टिकट के लिए आने वाले यात्रियों का आपस में एवं स्टाफ के साथ टकराव आम बात हो गई है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 24 जुलाई को जांच के लिए स्टेशन के दौरे पर आए रेलवे के मुख्य मालभाड़ा एवं यातायात प्रबंधक सुनील गर्ग एवं अन्य अधिकारियों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन यात्रियों एवं गणमान्य नागरिकों को दिया था, लेकिन पांच महीने गुजर जाने के बाद भी अधिकारियों के आश्वासन पर अमल नहीं हुआ। इसके चलते आमजन को रेलवे द्वारा दी जाने वाले सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
एक ही खिड़की होना है परेशानी का कारण
स्टेशनपर तत्काल चालू टिकट के लिए एक ही खिड़की है। उसी से तत्काल रिजर्व टिकट दिए जाते हैं तथा चालू टिकट भी उसी खिड़की से दिए जाते हैं। दस बजे तत्काल रिजर्वेशन खुलता है। इसके लिए आधी रात से ही लंबी लाइन लगी हुई होती है, लेकिन इसी समय चूरू से जयपुर जयपुर से चूरू जाने वाली दोनों ट्रेनों का लक्ष्मणगढ़ स्टेशन पर क्रॉसिंग होता है। इन दोनों ट्रेनों में भारी संख्या में सवारियां यात्रा करती हैं। ये दोनों ट्रेन लगभग दस बजे यहां से निकलती हैं और उसी समय तत्काल बुकिंग शुरू होती है। लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले टिकट देना होता है। क्योंकि उनकी ट्रेन निकलने वाली होती है और इसी समय तत्काल की बुकिंग भी शुरू हो जाती है। बीच में लोकल यात्रियों को टिकट जारी करने के चलते तत्काल की टिकट नो रूम बता देती है। इसके चलते पूरी रात से लाइन में लगे यात्रियों को भारी मायूसी होती है। लोकल टिकट तत्काल के लिए लाइन में लगे यात्रियों में झगड़ा स्टाफ के साथ नोकझोंक रोजमर्रा की बात हो गई है।
ये हो सकता है समाधान
फिलहालतत्काल रिजर्वेशन बुकिंग एवं लोकल ट्रेन छूटने का समय एक ही है। दस बजे तत्काल बुकिंग खुलती है तथा दस बजे के करीब ही दोनों ट्रेनों के निकलने का समय होता है। दोनों की टिकट के लिए एक ही खिड़की है। समस्या के समाधान के लिए एक और बुकिंग विंडो शुरू हो, जिससे तत्काल रिजर्वेशन आरक्षित टिकट तथा दूसरी पर लोकल टिकट जारी किए जा सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुम