पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती: बैडमिंटन प्रतियोगिता मेंे आरती मयंक विजेता रहे

अग्रसेन जयंती: बैडमिंटन प्रतियोगिता मेंे आरती मयंक विजेता रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. अग्रसेनजयंती प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए फाइनल मैचों में युवती वर्ग में आरती अग्रवाल जूनियर वर्ग में मयंक गुप्ता विजेता रहे।

आयोजन प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि युवती वर्ग के फाइनल मैच में आरती अग्रवाल ने नेहा अग्रवाल को हराया। दूसरी ओर जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में मयंक गुप्ता ने पुलकित अग्रवाल को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के एकल युगल मुकाबलों में सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल मैच चल रहे हैं। देर रात चलने वाले मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक अग्रवाल वाटिका में जमे रहे। चौधरी ने बताया कि 24 सितंबर को उत्सव गार्डन में सांस्कृतिक संध्या, सुडोकू, म्यूजिकल चेयर, एकल गायन, नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें महिलाएं युवतियां शामिल होंगी।

लक्ष्मणगढ़.अग्रवालसमाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती के पांच दिवसीय समारोह के अंतर्गत मंगलवार को तीसरे दिन समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्रवाल समाज के मंत्री सुशील जाजोदिया एवं विष्णु भूत ने बताया कि बैरागड़ा भवन में भामाशाह रामावतार डीडवानिया की अध्यक्षता में समारोह में समाज के अध्यक्ष बाबूलाल चिराणिया, बिजली निगम के एसई अशोक गुप्ता,सीए सुनील मोर, भाजपा नेता आशीष सर्राफ, पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रमोद जसरासरीया आदि मंचस्थ अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक संध्या में बालक बालिकाओं ने नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां दी।

कांवट.अग्रवालसमाज समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के दौरान दो दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का श्याम मंदिर में शुभारंभ किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप टीम ने विजय हासिल की। मैन ऑफ मैच चन्द प्रकाश बंसल रहे। म्यूजिकल चेयर में विवाहित महिलाओं में मीना बंसल विजेता रही। युवतियों में भावना पौद्दार विजेता रही। सलाद सजाओ प्रतियोगिता में मीना बंसल प्रथम, नेहा बंसल द्वितीय रही