पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोछोर में डीपी चोर गिरोह सक्रिय

कोछोर में डीपी चोर गिरोह सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोछोर में डीपी चोर गिरोह सक्रिय

पलसाना.ग्रामकोछोर सहित आस-पास के गांवों में डीपी चोर गिरोह ने लोगों को परेशान कर दिया है। कोछोर के राधेश्याम मिश्रा ने बताया की बीती रात गोवटी-कोछोर रोड पर स्थित मिश्रा कृषि फार्म से चोर डीपी के तार एवं तेल चुरा कर ले गए। इसी तरह रामेश्वर पुत्र भैरूराम माली के घर में भी तीन चोर घुसे, लेकिन जाग हो जाने से दो चोर भागने में सफल हो गए। एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन दिन पहले चोर गिरोह ने गांव वाली कोठी रूपपुरा, श्मशान घाट तथा किशोर कुई की डीपी उतार कर तेल एवं तार चोरी कर ले गए। गिरोह ने पांच दिन में पांच वारदातों को अंजाम दे दिया।

चरवाहेकी हत्या के आरोपी का रिमांड बढ़ा

दांतारामगढ़.नीमावासनिवासी भंवर लाल गुर्जर की मोतीपुरा गांव के पास पहाड़ियों में हुई हत्या के मामले में रिमांड पर चल रहे कानाराम गुर्जर निवासी राजलिया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से फिर उसे एक दिन के रिमांड पर दिया है। वहीं नूरया उर्फ गोविंद नाई निवासी राजलिया पहले से ही रिमांड पर चल रहा है। दोनों आरोपियों को बुधवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्या की साजिश में शामिल दुर्गादेवी प|ी रामदेव गुर्जर निवासी नीमावास को जेल भेजा जा चुका है।

महिलाके साथ मारपीट का मामला दर्ज

लक्ष्मणगढ़.रोरूंनिवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ उसकी प|ी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। रोरूं छोटी निवासी नंदलाल पुत्र फुसाराम ने गांव के कमलेश, जगदीश, नरेन्द्र सिंह दो तीन अन्य के खिलाफ सोमवार रात उसकी प|ी गीता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।