सीएलजी की बैठक में यातायात पर चर्चा
लक्ष्मणगढ़. पुलिसचौकी में शनिवार को थानाधिकारी राजेश विद्यार्थी की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में शहर में आवारा सांडों पर अंकुश लगाने, तोदी कॉलेज रोड पर जमा पानी के निकास सहित यातायात के मुद्दे पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय पंचायत समिति परिसर में स्थापित है, इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त कार्यालय पुलिस चौकी परिसर में स्थापित किया जाए। बैठक में विद्युत निगम के अभियंता अमित राणा, सीएलजी के वरिष्ठ सदस्य फणींद्र जोशी, फारुक गौरी, भाजपा शहर अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, आलोक पराशर, मनोज ढाका, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शुभकरण बिंवाल सहित हैड कांस्टेबल गुलाम सरवर, कांस्टेबल ग्यारसीलाल, हरफूल, सांवरमल रतनलाल मौजूद थे