रेनोल्ट शोरूम का शुभारंभ
सीकर. सीकरमें रेनोल्ट कार के शोरूम का शुभारंभ विधायक नारायण सिंह की उपस्थिति में हुआ। समारोह में सांईजी गिरधर राजेंद्र कुमार मीणा ने गाड़ियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, पूर्व सांसद महादेव सिंह खंडेला, राजेंद्र पारीक, गोविंदराम बिजारणियां, उस्मान खान, भंवर लाल वर्मा, विरेंद्र चौधरी, रामेश्वर रणवां, बीएल रणवां आदि शामिल हुए।
भूमिपूजन किया
सीकर.पिपरालीरोड पर शनिवार को शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं फ्लैट्स के संयुक्त प्रोजेक्ट शुभम एनक्लेव सिटी का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विधायक गोविंद सिंह डोटासरा शुभकरण चौधरी ने शिरकत की। शुभम एनक्लेव बिल्डकॉम की ओर से निर्मित इस बिल्डिंग का निर्माण अत्याधुनिक तरीके से किया जा रहा है। समर्पण कैरियर इंस्टीट्यूट चेयरमैन एवं प्रोपराइटर श्रीचंद ढाका ने बताया कि प्रोजेक्ट से सीकर में लोगों को जयपुर जैसी सुविधाएं मुहैया होगी। कार्यक्रम में पन्ने सिंह, बाबू सिंह बाजौर, उदाराम चौधरी आदि शामिल हुए।
फ्रेशरपार्टी का आयोजन
सीकर.सुभाषविद्या मंदिर कॉलेज सेवद बड़ी में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मिस कॉलेज फैशन प्रतियोगिता हुई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। निदेशन राजकुमार महला ने बताया कि मिस कॉलेज का ताज कुमार रंजेश को मिला। फैशन प्रतियोगिता में पिंकी जांगिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॅालेज के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद जोशी, जवाहर सिंह पचार, गंगाधर भादला, सुरेंद्र पारीक, मंगत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एथलेटिक्सके विजेताओं को किया पुरस्कृत
सीकर.लक्ष्मणगढ़के एमके मेमोरियल एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था प्रधान रामदेवसिंह गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि महिपाल मील उपस्थित थे। संस्था निदेशक राजवीर मील, शारीरिक शिक्षक विजेंद्र मील, रमाकांत भी मौजूद थे।