डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन
सीकर. राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई की ओर से मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में चेयरमैन श्याम सुंदर गोयनका के मुख्य आतिथ्य में नवरात्र महोत्सव के तहत डांडिया प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य वंदना भटनागर ने छात्राओं को प्रेरित किया। संस्थापक एसएस गोयनका ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन दीपका शर्मा ने किया।