पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़ | चूड़ीमियानग्राम की दलित समाज की नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मेघवाल समाज ने एसपी को ज्ञापन दिया है। मेघवाल समाज संघ की युवा इकाई के सचिव महापुरुष दईया ने बताया कि चूड़ीमिंयान की नाबालिग लड़की को अगुवा करने के मामले में बलारां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके चलते दलित समाज में आक्रोश है। संघ के अनुसार आरोपी पीडि़त परिवार को धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़िता का परिवार भयभीत है। ज्ञापन पर राजकुमार, दानाराम, दीपचंद, कालूराम सहित मेघवाल समाज के अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

खबरें और भी हैं...