पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोरा गुंथवाने आई वृद्धा का सोने का पैंडल गायब

डोरा गुंथवाने आई वृद्धा का सोने का पैंडल गायब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़ | गुरुवारशाम को अपने सोने के पैंडल में डोरा गुंथवाने आई महिला का पैंडल चोरी हो गया। महिला ने दुकानदार महिला पर शक जताया है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। भूमा छोटा निवासी वृद्धा हरदेवी प|ी दुर्गाराम चौपड़ बाजार में एक बिसायती की दुकान पर आई थी। महिला ने गले में सोने के दो डोरे पहन रखे थे। उसने एक ही पैंडल का डोरा बदलवाया था। डोरा गुंथवाने के बाद गांव की बस में बैठकर उसने गले को संभाला तो एक ही डोरा था। महिला वापस दुकान पर आई तथा अपने परिचित के साथ कस्बा चौकी पहुंची। दुकानदार महिला के अनुसार उसने महिला द्वारा बताया गया एक ही डोरा काटा था जो गूंथकर वापस दे दिया।

पीड़ित वृद्धा

खबरें और भी हैं...