बिजली चोरी पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा, 8.62 लाख का जुर्माना
बिजली चोरी पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा, 8.62 लाख का जुर्माना
सीकर | बिजलीपुलिस थाने ने गुरुवार को छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इन पर आठ लाख 62 हजार का जुर्माना लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी विनोद जाखड़ ने बताया कि मदन निवासी नेतड़वास को 4834, दीनदयाल निवासी खूड़ को 6463 रुपए, दुर्गाराम निवासी खूड़ को 21091 रुपए, छीतरमल निवासी रामपुरा को 20490 रुपए, महेंद्र निवासी खूड़ को 16463 रुपए की बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ एईएन एनके वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि एक्सईएन लक्ष्मणगढ़ खुर्शीद हुसैन ने होटल डेजर्ट इन रिसोर्ट पर भी बड़े स्तर पर चोरी पकड़ी गई। यहां पर सात लाख 93 हजार 526 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बिजली थाने में संजयसिंह निवासी खूड़ी छोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आत्मरक्षाप्रशिक्षण शिविर आज से
सीकर | जिलापरिषद, विद्याश्रम पब्लिक स्कूल विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की आेर से महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक होगा। श्रीराम चौधरी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देंगे। विप्र फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष मंजू लाटा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन सांसद सुमेधानंद, विधायक रतन जलधारी जिला प्रमुख अपर्णा रोलन करेंगे। शिविर में जिले के सभी स्कूल की छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दूसरेजिलों में पदस्थापन से आक्रोश
सीकर | चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी नर्स-2 पदस्थापन सूची में जिले के अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में भेजने पर आक्रोश जताया है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना था कि 10 साल तक संविदा पर जिले में नौकरी की,लेकिन सरकार ने जब नियमित किया तो दूरदराज के जिलों में लगा दिया। इससे उन्हें काफी परेशानी होगी। अभ्यर्थियों का कहना था कि एनआरएचएम में कार्यरत एएनएम का तो उसी जगह पदस्थापन किया,लेकिन जीएनएम को उसी जगह रखने के बजाए दूसरे जिले में भेज दिया। विभाग पदस्थापना करने में भी दोहरी नीति अपना रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को जारी की गई जीएनएम पदस्थापन सूची में जिले में कार्यरत ज्यादातर एनआरएचएम नर्सेज दूसरे जिलों में भेज दिया। ज्यादातर की जयपुर और बीकानेर मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति की गई है।
प्रशिक्षणके लिए मांगे आवेदन
सीकर | पीएनबीआरसेटी की अोर से पुरूषों महिलाओं के लिए डेयरी फार्मिंग का 6 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए संस्थान कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करवाना होगा।
कमेटीकी बैठक 15 को
सीकर | कलेटरएलएन सोनी की अध्यक्षता में 15 फरवरी जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट लेवल वाटर एवं सेनिटेशन कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12.30 बजे से कलेट्रेट सभागार में आयोजित होगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
अस्पतालमें पशु घुसे तो कटेगी तनख्वाह
सीकर | एसकेअस्पताल में अब आवारा पशु घुसे तो उसे गार्ड की लापरवाही माना जाएगा। गार्ड की तनख्वाह भी कटेगी। पीएमओ डॉक्टर एसके शर्मा ने बताया कि लगातार आवारा पशु घुसने के मामले सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।