पूर्व पालिकाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
पूर्व पालिकाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
लक्ष्मणगढ़.पूर्वनगरपालिका अध्यक्ष स्व. नंदकुमार शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समग्र सेवा सद्विचार संगठन की ओर से आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्व. जोशी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कस्बे के विकास, समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक राजकुमार खीरवेवाला, पार्षद शशिप्रकाश जोशी, साहित्यकार रामविनोद पुरोहित, कवि भूपेंद्र पारीक, अर्जुन अवार्डी सुरेश मिश्रा, श्रीराम शर्मा, बगड़िया संस्थान के सचिव पवन गोयनका, भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, मनोज पुरोहित, सुभाष सुरेका, भाजपा नेता आलोक पाराशर, पूर्व पार्षद हर्षनाथ नाहरिया, एसआर बालिका स्कूल सचिव वैंक्टेश वैद्य, सुरेश रींगसिया, रतनलाल ढेवा, विष्णु कुमार अमृत ख्यालिया सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
जयपुरने भरतपुर को हराया
दांतारामगढ़.श्री जगदगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विवि जयपुर के तत्वावधान में श्री रघुनाथ शिक्षा शास्त्री शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें संस्कृत कॉलेज जयपुर ने भरतपुर को 50 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में महाराजा कॉलेज जयपुर ने मेजबान श्री रघुनाथ शिक्षा शास्त्री शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को 33 रन से हराया। खेल संयोजक घनश्याम सिंह शेखावत ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता लंबीकूद में प्रथम दिनेश सिंह, द्वितीय विकास कुमार विश्वभारती सीकर, तृतीय सुरेंद्र कुमार श्रीमाधोपुर रहा। ऊंचीकूद में विकास कुमार प्रथम, विश्वभारती सीकर, गुलशन कुमार द्वितीय, श्रीमाधोपुर, तृतीय राजेंद्र मीणा दांतारामगढ़ रहा।