लक्ष्मणगढ़ में सट्टा पकड़ा
लक्ष्मणगढ़. पुलिसने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी ताराचंद सीताराम पुत्र किशनलाल गुहाला निवासी पप्पू पुत्र गणपत सांसी को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में कस्बा चौकी पुलिस ने दबिश देकर हाकिम मार्केट के पास लॉटरी के अंकों पर खाईवाली करते अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से चार हजार 930 रुपए सट्टे के हिसाब की पर्चियां आदि बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।