पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी भवन जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

सरकारी भवन जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सालों पुराने सरकारी भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। कहीं बारिश के दिनों में छतों से पानी टपकता है तो कहीं दीवारों में दरारें आई हुई हैं। स्कूल भवनों की हालत ज्यादा खराब है। ग्रामीणों शिक्षकों ने बड़े अधिकािरयों जनप्रतिनिधियों को कई बार हालात से अवगत कराया, लेकिन किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा स्कूलों में साल दर साल नामांकन घटता जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रींगस. राउमाविके जर्जर भवन से कभी भी हादसा हो सकता है। विद्यालय भवन को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पूर्ण रूप से जर्जर घोषित कर दिया तथा छह कमरों की हालत अधिक जर्जर होने पर उन्हें सीज भी किया है। ऐसे में विद्यार्थियों को खुले में बैठकर अध्ययन करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व एक कमरे की छत रात को गिर गई थी। इसके बाद तत्कालीन एसडीएम डॉ. नरेंद्र सिंह थोरी ने मौका मुआयना कर कुछ कमरों को सीज करवा दिया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग से 12 कमरों चार प्रयोगशालाओं के निर्माण के लिए तीन करोड, आठ लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा था जो शिक्षा निदेशक बीकानेर को भेजा जा चुका है,। भवन निर्माण बजट स्वीकृति के लिए विधायक बंशीधर खंडेला को ज्ञापन दिया गया था।

कमरे की छत की पटि्टयों में आई दरारें।

चौकड़ी गांव का स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर अवस्था में।

चला में डराते हैं अस्पताल के जर्जर भवन

चला.चौकड़ीगांव का स्वास्थ्य केंद्र जर्जर अवस्था में है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्वास्थ केंद्र की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अस्पताल भवन की दीवारों में दरारें जाने से पलस्तर गिर रहा है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया की गांवड़ी के इस स्वास्थ्य केंद्र पर रोज 100-150 मरीज इलाज के लिए आते हैं। जर्जर भवन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कमोबेश यही हाल चला गांव के अस्पताल के हैं। अस्पताल भवन के टीले पर बने होने से भवन में कई जगह दरारें चुकी हैं।

लक्ष्मणगढ. बस स्टैंड स्थित कस्बा पुलिस चौकी का भवन।

रींगस. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का जर्जर कमरा।

लक्ष्मणगढ़ में पुलिस चौकी पशु भवन जर्जर

रींगस में स्कूल भवन जर्जर, खुले में पढ़े बच्चे

दिवराला में स्कूल के कमरे ज