अज्ञात लोगों ने नीलगाय की हत्या की
लक्ष्मणगढ़ | बगड़ीग्राम में अज्ञात लोगों ने नीलगाय की हत्या कर दी। अपराधियों ने नीलगाय की गर्दन, चारों पैर धड़ को काट डाला जो मौके पर अलग-अलग मिले। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वन विभाग की टीम ने मृत नीलगाय का पोस्टमार्टम करवाकर उसे दफना दिया।