आज 5759 बेटियों को मिलेगा सम्मान
सीकर | बसंतपंचमी पर शुक्रवार को जिले की 5759 बेटियों को गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह सभी ब्लॉक पर होगा। सीकर शहर की 1403 बेटियों के लिए समारोह आदर्श विद्यामंदिर सांवली रोड में होगा। डीईओ रेखाराम खीचड़ ने बताया कि जिले के हर ब्लॉक लेवल पर बेटियों के लिए सम्मान समारोह होगा। छात्राओं को समारोह में आधार कार्ड भामाशाह आईडी की कॉपी भी लानी होगी। छात्राओं को अपने स्कूल या कॉलेज से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लाना होगा।
नीमकाथाना| सरस्वतीसीसै स्कूल में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह होगा। निदेशक केपी सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान करेंगे। वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल गणेश्वर में भी गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्राचार्य रणवीरसिंह यादव ने बताया कि प्रवेशिका वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा।
श्रीमाधोपुर| संस्कारपब्लिक सीसै स्कूल तीजावाला जोहड़ा में तहसील स्तरीय गार्गी समारोह होगा। विद्यालय के निदेशक पुष्कर शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा होंगे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कुसुम पुरी करेंगी।
लक्ष्मणगढ़| तहसीलस्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह श्री रघुनाथ बालिका विद्यालय में होगा। समारोह में तहसीलदार दमयंती कंवर, पालिकाध्यक्ष चांदनी शर्मा, थानाधिकारी महेश कुमार ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र दाधीच बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।