न्यायिक कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
सीकर | उच्चतमन्यायालय द्वारा शेट्टी आयोग के संबंध में पारित निर्णय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को स्मरण पत्र जारी किए जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना नहीं किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायालय सीकर में न्यायिक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो पारी में सुबह 9.30 से दस शाम का 5 से 5.30 बजे तक प्रदर्शन किया। इस दाैरान मनमोहन शर्मा, नाथुलाल माेरदिया, शिवपाल सिंह राव, अशाेक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मणगढ़| अपनीमांगों के समर्थन में एसीजेएम न्यायालय के कर्मचारियों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। न्यायालय समय के पहले तथा बाद में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसमें रीडर ओमप्रकाश, जगमाल सिंह, अली हसन पठान, बजरंगलाल, सुरेंद्र, निशा मिश्रा, अभिषेक, रवि, बाबूलाल गौरव आदि शामिल हैं।
दांतारामगढ़| राज्यसरकार द्वारा शेट्टी कमीशन लागू नहीं करने के विरोध में एसीजेएम न्यायालय के कर्मचारियों ने न्यायालय के सामने सुबह 10 बजे तक राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में युगल किशोर माथुर, मुरारीलाल पारीक, केशाराम जाट, मदनसिंह कूड़ी, जोगेंद्र मंडीवाल, हरीश शर्मा, छीतरमल जाट राजूराम जाट शामिल हैं।